सक्ती

शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय रासेयो कार्यक्रम में सक्ती जिला ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सक्ती ‌। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती रविन्द्र चौबे, जिला संगठक सक्ती सोमेश घिटोड़े,  संगठक रायगढ़ भोजराम पटेल,जिला संगठक भूपेंद्र पटेल , जिला संगठक सारंगढ़ एल पटेल एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी छवि राठौर एवं कार्यक्रम अधिकारी दुर्गा टंडन के योगदान से
रासेयो राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर में
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से 20 स्वयंसेवक एवम सम्मिलित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किये ।

शासकीय दाऊ कल्याण सिंह कन्या महाविद्यालय, भाटापारा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन 28 जनवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह शिविर शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के मार्गदर्शन एवं सक्रिय समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस राज्य स्तरीय शिविर में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से 20 एनएसएस स्वयंसेवक एवं 2 कार्यक्रम अधिकारी सहभागिता के लिए उपस्थित रहे। शिविर में विश्वविद्यालय की सहभागिता का जिला संगठक सक्ती, सोमेश घिटोड़े, जिला संगठक रायगढ़ भोजराम पटेल,जिला संगठक भूपेंद्र पटेल , जिला संगठक सारंगढ़ एल पटेल एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी छवि राठौर एवं कार्यक्रम अधिकारी दुर्गा टंडन के सक्रिय भूमिका रही ।
शिविर में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी छवि राठौर एवं दुर्गा टंडन के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने ग्राम सेवा, स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों कार्यक्रम अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी के परिणामस्वरूप स्वयंसेवकों ने राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं।
आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रस्साकशी प्रतियोगिता (राज्य स्तर) में द्वितीय स्थान, डिजिटल पोस्टर मेकिंग में द्वितीय स्थान (बिट्टू प्रसाद), रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय स्थान (रोशनी), ड्रॉइंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान (अंकित)
प्राप्त कर विश्वविद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टंक राम वर्मा (उच्च शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना को त्याग, अनुशासन एवं सेवा भावना का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम की सफलता में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ की समन्वय टीम, जिला संगठन समिति तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही। समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण एवं संगठन क्षमता की प्रशंसा की।