सक्ती

सक्ती जिले में धान की खरीदी निरंतर जारी, मिलर्स को जारी हो रहे डी.ओ.

सक्ती – जिले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध समितियों के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है। सभी धान खरीदी केन्द्रों में निरंतर धान का उठाव हो रहा है। पर्याप्त संख्या में बारदाने की भी व्यवस्था है। मिलर्स को धान उठाव के लिए डी.ओ. जारी किया जा रहा है। जिला सक्ती में आज जारी डी.ओ. में 283895.00 मेट्रिक टन में 194572.60 मेट्रिक टन धान का उठाव हुआ है तथा उठाव हेतु शेष धान 89322.40 मेट्रिक टन है। जिले के उपार्जन केन्द्रों में डी. ओ. जारी हेतु शेष धान 43888.16 मेट्रिक टन है। जिले में धान उठाव की प्रक्रिया निरंतर जारी है।