अमृत महोत्सव वर्ष निमित्त नागरिक कर्तव्य कार्यक्रम 10 जनवरी को होगा आयोजन

सक्ती/बिर्रा- संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरा होने पर (अमृत वर्ष) विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसी के तारतम्य में संस्कार भारती जिला सक्ती के द्वारा भारतीय संविधान के अमृत वर्ष निमित्त नागरिक कर्तव्य का व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यालय बिर्रा में दिनांक 10 जनवरी दिन शनिवार को समय दोपहर 01 बजे से किया जाना है। जिसके मुख्य वक्ता अधिवक्ता जगदीश बंजारे एवं अधिवक्ता लक्ष्मी बंजारे होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता के आर कश्यप अध्यक्ष संस्कार भारती जिला सक्ती करेंगे । मुख्य आतिथ्य देवप्रसाद तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ एवं व्यवस्थापक आर्य बाल कल्याण समिति बिर्रा ,विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के प्राचार्य सुप्रिया शुक्ला है । विशेष मार्गदर्शन के लिए आर के सोनवानी तहसील अध्यक्ष पेंशनर कल्याण संघ सक्ती एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष संस्कार भारती सक्ती उपस्थित होंगे । कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह मनोज तिवारी महामंत्री संस्कार भारती जिला सक्ती ने किया है।


