ट्रेनिंग पूरा कर लौटे दो अग्निवीर

गृह ग्राम मल्दा में ग्रामीणों ने दोनों का जोरदार किया स्वागत
सक्ती – जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत गौरव ग्राम पंचायत मल्दा में ट्रेनिंग पूरा करने के बाद दो अग्निवीर सुरेंद्र कुमार यादव और अंकित कुमार कश्यप अपने गृह ग्राम मल्दा पहुंचे। अग्निवीर सुरेंद्र कुमार यादव और अंकित कुमार कश्यप के ग्राम पहुंचने पर रिश्तेदारों, मोहल्ले वासियों और ग्राम वासियों ने जमकर डीजे के धुन में नाचते हुए फूल माला, श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान वंदे मातरम का जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा। जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत गौरव ग्राम पंचायत मल्दा के किसान पारा निवासी भैया राम यादव और शांति बाई के सुपुत्र सुरेंद्र यादव और सड़क पारा मल्दा के दुर्गेश कश्यप और मीनाक्षी बाई के सुपुत्र अंकित कुमार कश्यप दोनों का अग्निवीर में चयन होने के बाद लगभग 7 माह में ट्रेनिंग के पश्चात अपने गांव मल्दा वापस आने पर उनका आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया है। दोनों अग्निवीर साधारण गरीब परिवार से हैं। स्वागत के लिए ग्राम वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरेंद्र कुमार यादव और अंकित कश्यप दोनों अग्नि वीर भारतीय सेवा की ट्रेनिंग बैंगलोर से पूरा कर घर वापस लौटा है। जिससे गांव तथा परिवार में खुशी का माहौल छा गया है । युवाओं तथा ग्रामीणों ने बधाई दिए तथा भारत माता की जय की नारे के साथ पूरा गांव वंदे मातरम की जय घोष से गूंज उठा। गांव तथा क्षेत्र के युवा काफी संख्या में बधाई देने पहुंचे। युवाओं में देशभक्ति का जज्बा दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर दुर्गेश कश्यप, मीनाक्षी कश्यप, भैया राम यादव, शांति बाई यादव, राम भगत मित्तल, मंडी अध्यक्ष मनोज कश्यप, संतोष कश्यप ,महेंद्र यादव ,रवि कश्यप, अजय कश्यप ,रामेश्वर कश्यप ,राम अवतार कश्यप, दुर्गेश कश्यप आदि के अलावा ग्राम वासी एवं रिश्तेदार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


