भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सक्ती की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का लिया संकल्प
सक्ती- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सक्ती की जिला कार्यसमिति बैठक रविवार को चंद्रा भवन, स्टेशन रोड, सक्ती में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, बूथ सशक्तिकरण एवं समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा संभाग प्रभारी शांतनु साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, सरगुजा जिला प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश साहू, पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू, संभाग सह प्रभारी आशीष जायसवाल,जिला सहप्रभारी उदय जायसवाल ,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल,जिला उपाध्यक्ष नेतराम चंद्रा, मनचस्थ रहे अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, समाज के पिछड़े वर्गों के बीच सतत संपर्क बनाए रखने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धनंजय नामदेव,सोम चंद्रा, महामंत्री भूपेन्द्र यादव,जितेंद्र चंद्रा,युवराज चंद्रा ,जीवन राठौर,परसन राठौर ,आकाश साहू ,पार्षद गजेंद्र यादव,अनीता गोपाल, रघुनंदन राठौर ,हीरालाल जायसवाल,मट्टू यादव, गजानंद देवांगन, क्रांति साहू,जीतराम कश्यप, लंबोदर चंद्रा, चूड़ामणि चंद्रा,रिंकू साहू, डमरूधर पटेल,दूज राम बरेठ,सुरेश डनसेना,तुलसी मैत्री,योगेश साहू ,भुवन सोनी,
ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सह प्रभारी एवं जिले के सभी मंडलों से आए ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बैठक के अंत में ओबीसी मोर्चा जिलाअध्यक्ष प्रेम पटेल द्वारा संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई

