नेपाल देश में छत्तीसगढ़ को मिली नई उड़ान,वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल को मिला ‘अंतर्राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान–2026’

काठमांडू के एयरपोर्ट रोड स्तिथ रॉयल बुटीक होटल में आयोजित भव्य समारोह में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुरेश श्रेष्ठ ने किया सम्मानित
सक्ती – नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित रॉयल बुटीक होटल में आयोजित भव्य समारोह में ‘अंतर्राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान–2026’ का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम काठमांडू जिला होटल व्यवसायी संघ एवं इंडो नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें नेपाल और भारत के पर्यटन, पत्रकारिता तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बागमती प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री माननीय सुरेश श्रेष्ठ रहे। विशिष्ट अतिथियों में नेपाल पर्यटन बोर्ड के सचिव एवं शहरी कार्यपालक निर्देशक हिकमत सिंह, काठमांडू जिला होटल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुरेश बरेल सहित पर्यटन एवं होटल व्यवसाय से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के 18 पत्रकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के साथ-साथ नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर दोनों देशों के पर्यटन संबंधों को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
छत्तीसगढ़ के सक्तीत जिले से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्य एवं पर्यटन संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि माननीय मंत्री महोदय सुरेश श्रेष्ठ ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल अशोक अग्रवाल की पत्रकारिता के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है, बल्कि छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता जगत के लिए भी गर्व का विषय है।
समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटन व्यवसायी, होटल उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नेपाल–भारत पर्यटन सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और दोनों देशों के बीच पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यह आयोजन भारत और नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने तथा पर्यटन एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। रोग्राम की अध्यक्षता काठमांडू के डिस्ट्रिक्ट होटलियर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुरेश बराल ने की। चीफ गेस्ट बागमती प्रोविंस गवर्नमेंट के इंडस्ट्री, टूरिज्म, लेबर और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर सुरेश श्रेष्ठ थे। खास गेस्ट नेपाल टूरिज्म बोर्ड के एक्टिंग चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हिकमत सिंह एयर थे। इंडो-नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी के प्रेसिडेंट और सीनियर इंडियन जर्नलिस्ट डॉ. जतिंद्र पाल सिंह फेडरेशन ऑफ होटेलियर्स नेपाल के प्रेसिडेंट शंकर भंडारी, नेपाल सरकार के टूरिज्म मिनिस्ट्री के टूरिज्म एक्सपर्ट पीके शेरपा, गोरखा ब्रूअरी के सेल्स डायरेक्टर काजिमन सुब्बा, होटल एंड टूरिज्म बिजनेस एसोसिएशन बागमती प्रोविंस के प्रेसिडेंट दामोदर नेपाल
गेस्ट:
TAAN के पूर्व प्रेसिडेंट खुम बहादुर सुबेदी, फेडरेशन ऑफ होटेलियर्स नेपाल के एडमिनिस्ट्रेशन वाइस प्रेसिडेंट ज्ञानू गजमेर, एकता होटल एंड गेस्ट हाउस बिजनेस एसोसिएशन की प्रेसिडेंट सरोज आले, नेपाली होटल बिजनेस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट गणेश ढकाल, बालाजू होटल बिजनेस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सूर्य बहादुर खाती, नेपाल गेस्टहाउस बिजनेस एसोसिएशन बागबाजार, काठमांडू होटल बिजनेस एसोसिएशन, सुंधरा होटल बिजनेस एसोसिएशन, कलंकी होटल एंड गेस्टहाउस एसोसिएशन समेत कई ऑर्गनाइजेशन के ऑफिसर और मेंबर, डिस्ट्रिक्ट होटल बिजनेस एसोसिएशन के ऑफिसर और मेंबर काठमांडू, दूसरे बिज़नेसमैन और भारतीय मीडिया के लोग सम्मिलित रहे और सभी के उपस्थिति में सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

