कलेक्टर ने विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित निष्क्रिय बैंक खातों को सक्रिय कर संचालन में लाने के दिए निर्देश

सक्ती – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले के विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित निष्क्रिय बैंक खातों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद पंचायत, शिक्षा विभाग, ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत समितियों तथा अन्य संबद्ध संस्थाओं के अनेक बैंक खाते भारतीय स्टेट बैंक की विभिन्न शाखाओं में वर्षों से निष्क्रिय अवस्था में पड़े हुए हैं। इन निष्क्रिय खातों में धनराशि संचित है। जिसका उपयोग शासन की योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों में प्रभावी रूप में किया जाना है। इस संदर्भ में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभागों के अंतर्गत संचालित सभी निष्क्रिय बैंक खातों की विस्तृत जानकारी संकलित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र उन्हें सक्रिय कर संचालन में लाएँ। बैठक में सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


