सक्ती

सक्ती के मातृत्व एवं शिशु अस्पताल एवं गोमती हॉस्पिटल में पहुंचकर नवजात कन्याओं का पूजन

सक्ती के मातृत्व एवं शिशु अस्पताल एवं गोमती हॉस्पिटल में पहुंचकर नवजात कन्याओं का पूजन kshititech

सक्ती –  सक्ति शहर की सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों में अग्रणी संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा ने अध्यक्ष  सुमन अग्रवाल के नेतृत्व में 29 सितंबर को सक्ति के मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में पहुंचकर नवजात कन्याओं का पूजन किया, इस अवसर पर जहां उन्हें मां दुर्गा के प्रतीकात्मक स्वरूप में सामग्री भी भेंट की गई, तो वहीं इस दौरान अध्यक्ष  सुमन अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि का यह पावन पर्व कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, तथा अस्पताल में नवजात कन्याएं जो की माता दुर्गा की स्वरूप है एवं उन्होंने नवरात्रि के इस पावन मौके पर जन्म लेकर हम सबको अपना आशीर्वाद दिया है,यह हमारा सौभाग्य है,इस अवसर पर उपस्थित सक्ती जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर  पूजा सक्ती ग्रवाल ने भी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सक्ती शाखा के कार्यों के प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी सतत रूप से सक्रियता के साथ जन कल्याण के काम करती हैं,एवं आगे भी इसी तरह से गतिशील रहे,29 सितंबर को सक्ती के अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सक्ती शाखा की अध्यक्ष  सुमन अग्रवाल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल,  संगीता खेतान, अलका अग्रवाल,  राखी अग्रवाल,  ऋतु अग्रवाल,  अंजू अग्रवाल सहित काफी संख्या में सदस्यों उपस्थित रहे।