पूर्व विधायक स्वर्गीय युद्ध वीर सिंह जुदेव की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने भी स्वयं कराई शिविर में अपनी स्वास्थ्य की जांच


सक्ती – सक्ती जिले के चंद्रपुर विधानसभा के अंतर्गत हरदी में पूर्व विधायक स्वर्गीय युद्ध वीर सिंह जुदेव की पुण्यतिथि के अवसर पर एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, इस कार्यक्रम में जहां छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वयं पहुंचकर अपनी जांच करवाई तथा स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जुदेव के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा क्षेत्र के विकास एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में सक्रिय योगदान के लिए नमन किया, इस अवसर पर जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े, सक्ती के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव सहित काफी संख्या में जिले के भाजपा नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, एक दिवसीय इस शिविर में जहां जिले भर के विभिन्न स्थानों से पहुंचे हजारों की संख्या में लोगों ने विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांच का लाभ उठाया तो वहीं ऐसे आयोजनों की प्रशंसा भी की, कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव का योगदान रहा एवं उनके कुशल मार्गदर्शन में जिले भर के पार्टी के कार्यकर्ता शिविर को सफल बनाने में जुटे रहे
स्वास्थ्य मंत्री के हरदी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के 20 सितंबर को हरदी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों ने जहां उन्हें विभिन्न मांगों का ज्ञापन भी दिया तो वहीं उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी इस अवसर पर कहा कि आज पूरे देश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा के काम किया जा रहे हैं, एवं भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से जो सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया है आज इस पखवाड़े के अंतर्गत जगह-जगह पर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर एवं विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है, पूरे शिविर को सफल बनाने के लिए आयोजक श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।


