सक्ती

सक्ती जिले स्वास्थ्य विभाग में “स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार” अभियान का होगा आगाज

सक्ती जिले स्वास्थ्य विभाग में "स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार" अभियान का होगा आगाज kshititech

सक्ती – जिला सक्ती में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) को लेकर डॉ. पूजा अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, की अध्यक्षता में आज महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी, बीईटीओ एवं सुपरवाइजरों की उपस्थिति में अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संपूर्ण कार्ययोजना को अंतिम रूप देने पर गहन चर्चा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान जिला सक्ती के प्रत्येक ग्राम एवं वार्ड स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य: हर आयु वर्ग की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना , परिवार एवं समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना, स्क्रीनिंग सेवाओं एवं विशेष गतिविधियों के अंतर्गत, एनीमिया, हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, बीएमआई, सर्वाइकल कैंसर, सिकल सेल जांच टीबी रोगियों के लिए सहायता और परामर्श,डायबिटीज एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम ,मेनोपॉज़ काउंसलिंग एवं परिवार नियोजन परामर्श ,डेंटल, नेत्र एवं डायग्नोस्टिक सेवाएँ, ब्लड डोनेशन कैंप और एम कार्यक्रम, अभियान का शुभारंभ माननीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ,मलिन बस्तियों में महिलाओं का किशसंपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण ,योगा गतिविधियाँ आयोजित कर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना ,70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए आयुष्मान कार्ड निर्माण की विशेष योजना, सास-बहू सम्मेलन के माध्यम से पारिवारिक स्वास्थ्य संवाद को प्रोत्साहित करना ,गांधी जयंती के अवसर पर समापन समारोह: संकल्प से सिद्धि अंतर्गत उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित करना एवं सक्रिय महिला समूहों को पुरस्कृत करना ,बैठक के दौरान दिए गए।

प्रमुख दिशा-निर्देश:
स्वास्थ्य जाँच, स्क्रीनिंग, उपचार एवं फॉलो-अप सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ,परामर्श एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से हर महिला तक संदेश पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया। महिला स्व-सहायता समूहों एवं विशेष समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी अभियान के सफल संचालन हेतु जिम्मेदारियाँ स्पष्ट रूप से विभाजित की गईं और समयबद्ध कार्ययोजना पर अमल का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सुश्री कीर्ति बड़ा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, बीईटीओ, नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि अभियान को संपूर्ण जिले के लिए एक सफल और प्रेरणादायक उदाहरण बनाया जाएगा।