शिक्षक दिवस पर राज्यपाल शिक्षक सम्मान 2025 के लिए चयनित हुए छबि राठौर

सक्ती – शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए लोक शिक्षण संचनालय , छत्तीसगढ़ शासन ,रायपुर ने सक्ती शिक्षक दिवस में आयोजित समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और नवाचारों से उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य करने के लिए “राज्यपाल शिक्षक सम्मान 2025” के लिए व्याख्याता छबि राठौर का चयन हुआ राठौर झरना निवासी स्व छोटू राठौर के सुपुत्र हैं वर्तमान में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पोरथा जिला सक्ती में व्याख्याता के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विदित हो कि राठौर को पूर्व में भी उनके उत्कृष्ट सेवा, सामुदायिक जागरूकता, बच्चों के प्रति समर्पण एवं शिक्षा में सूचना संचार तकनीक की उपयोगिता ,विज्ञान के क्षेत्र उल्लेखनीय कार्यों के लिए अनेक पदक एवं जिला, ब्लाक स्तर पर अनेक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है,। इस सम्मान के लिए जिला सक्ती के दो शिक्षक चयनित हुए हैं, जिनमें विकासखण्ड सक्ती के छबि राठौर, व्याख्याता (जीवविज्ञान), पदस्थ संस्था – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – पोरथा शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023–24 में बिलासपुर संभाग में उत्कृष्ट नवाचारी व्याख्याता के रूप जीवविज्ञान में प्रयोग करते हुए केला के डीएनए का पृथक्करण कर उत्कृष्ट जीवविज्ञान शिक्षक का सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। राज्यपाल पुरस्कार के लिए सेवाकाल के पंद्रह वर्षों का अनुभव एवं ब्यौरा निर्धारित प्रपत्र एवं निर्देशानुसार बिंदुओं के कुल चौंतीस कॉलमों में तैयार कर प्रस्तावित किया गया था। जिनके गहन परीक्षण एवं अंकन पश्चात् ही चयनित किया जाता है।
अपने शिक्षकीय जीवन के संबंध में उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल 17 वर्षों की सेवा की निरंतरता के साथ कार्यरत हैं। प्रथम नियुक्ति वर्ष 2007में शिक्षाकर्मी वर्ग – एक (जीवविज्ञान) के रूप में पद-स्थापना शासकीय , उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय,बच्छरॉन्व विकासखण्ड बगीचा जिला जशपुरनगर में हुई। पश्चात् शिक्षा कर्मी वर्ग एक – (जीवविज्ञान) के पद पर वर्ष 2008 में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय ,कचंदा विकासखण्ड जैजैपुर जिला जांजगीर चाम्पा में व्यापमं परीक्षा से पुनः चयनित हुये । इस विद्यालय में चार वर्ष की सेवा के पश्चात 20 नवंबर 2012 स्थानांतरित होकर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पोरथा विकासखण्ड -सक्ती में पदभार ग्रहण किये ,शिक्षक छबि राठौर जुलाई – 2018 में छत्तीसगढ़ शासन संविलियन नीति 2018 से नियमित व्याख्याता के पद पर इसी विद्यालय में छत्तीसगढ़ शासन में नियमित हुए । शिक्षकीय जीवन में सदैव विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु रोचक एवं नवाचार युक्त शिक्षण के लिए पूर्ण समर्पण भाव से अपना दायित्व निर्वहन करते हैं। इसके साथ-साथ शिक्षा विभाग के विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं शासन स्तर से दिए गए समस्त निर्देशों के पालन एवं सफल संचालन में विकासखण्ड का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। इनकी उपलब्धियों में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी के के रूप 15 वर्षों से विद्यालय के युवाओं को शिविर के माध्यम से राष्ट्रीय एकता ,” समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास” के लिये प्रोत्साहित करते है। शिक्षक छबि राठौर एम एड प्रशिक्षार्थी 2018 से 2020 तक शिक्षा शोधार्थी के रूप में शासकीय शिक्षा महाविद्यालय ,बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए 50 से भी अधिक महाविद्यालय ,विश्वविद्यालयों के राष्ट्रीय सेमिनार में शिक्षा में शोध हेतु अपना शोध पत्रक वाचन कर चुके है वर्तमान समय मे शिक्षक छबि राठौर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से शिक्षा विषय मे शोध कार्य करते हुए 2021-2022 से पी एचडी कर रहे है। शिक्षक छबि राठौर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती में जिला संगठन आयुक्त स्काउट के दायित्व निर्वहन किये । इनके कार्यकाल के दौरान सैकड़ों शिक्षकों को बेसिक एवं एडवांस स्काउट मास्टर,गाइड कैप्टन के रूप में प्रशिक्षण हेतु तैयार कर विद्यालयों में स्काउटिंग की गतिविधियों को बढ़ाने में विशेष योगदान दिया। शिक्षक राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2018 से 2025 तक में पिछले चार -पांच वर्षों से सहभागिता देकर विज्ञान प्रश्न मंच ,विज्ञान क्लब ,तात्कालिक भाषण ,शिक्षक संगोष्ठी में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त कर जिले का प्रतिनिधित्व एवं नेतृत्व किया, जिसमें आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान सहित राज्य स्तर पर सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला का नाम रोशन किया। जिला संघ सक्ती द्वारा इसके लिए स्वतंत्रता दिवस 2024 में जिले का उत्कृष्ठ सम्मानित किया गया। शैक्षणिक गतिविधियों को रुचिकर एवं सरल बनाने के लिए विज्ञान तथा विश्व स्तर के सामान्य ज्ञान हेतु सरल एवं शॉर्ट ट्रिक्स तैयार करके विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हैं। कोविड -19 के दौरान में ऑनलाइन क्लास एवं मिस्डकॉल गुरुजी आदि शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन एवं अध्यापन में जिला महासमुन्द के शीर्ष स्थान पर रहते हुए राज्य, जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर प्रमाणपत्र सहित सम्मानित हुए। इसी दौरान छत्तीसगढ़ राज्य सीमा पार करके आने वाले कोविड – 19 से ग्रसित मजदूर एवं उनके परिवार का मार्गदर्शन सहित सुरक्षित वापसी हेतु मॉनिटरिंग तथा सेवाकार्य का विशेष दायित्व निर्वहन “फ्रंट लाइन वर्कर्स” के रूप में किया।
व्याख्याता छबि राठौर हाई माध्यमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के शैक्षिक गुणवत्ता विकास के लिए विशेष प्रयासरत हैं, इनके द्वारा विज्ञान कई चलित मॉडल ,मोबाइल माइक्रोस्कोप बनाकर जीवविज्ञान सूक्ष्म जीव का अध्ययन कराया जाता हैं, इनके विज्ञान के सिद्धान्तों को सरल सहज तरीके समझाते है । इसके प्रशिक्षण कार्य हेतु जिला सक्ती जांजगीर चम्पा के जीवविज्ञान शिक्षको को नवाचारी करने प्रशिक्षित करते रहते है तथा समय-समय पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी प्रशिक्षण कार्य करते हैं। अध्यापन कार्य के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु वार्षिक कार्ययोजना अनुसार विद्यालय में गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, यथा -अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, वन-महोत्सव, साक्षरता, राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने वाले आयोजन, महापुरुषों के जन्मदिवस एवं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, शिक्षक दिवस, बाल दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस आदि। राठौर ने इस सम्मान को विद्यालय के बच्चों को समर्पित किया है,।उन्होंने इसका श्रेय माता पिता, परिवार, बड़ों का आशीर्वाद, मित्रों का स्नेह एवं अधिकारियों के मार्गदर्शन को दिया है।


