सक्ती

प्रतिभाओं को सम्मानित करेगा ब्राह्मण समाज – 22 जून को नवागढ़ में भव्य सम्मान समारोह

बिर्रा – भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामाजिक चेतना को जागृत करने हेतु जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन 22 जून 2025, रविवार को भगवान लिंगेश्वर महादेव की पावन धरा नवागढ़ के वंदे मातरम हायर सेकेंडरी स्कूल में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों, समाजसेवियों और विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित कर नई पीढ़ी में प्रेरणा जगाना है। इस आयोजन में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, शैक्षणिक उपलब्धियों वाले युवाओं, सेवाभावी व्यक्तियों और सांस्कृतिक रूप से योगदान देने वाले समाजजनों को मंच से सम्मानित किया जाएगा। इससे न केवल प्रतिभाओं को पहचान मिलेगी बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती भी उत्पन्न होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रजनीश पांडेय करेंगे तथा मुख्य अतिथि होंगे पं. राजेंद्र शर्मा, जो समाजसेवा व संगठन निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. आकृति शुभम शुक्ला, पं. सुबोध शुक्ला, पं. शैल त्रिवेदी, पं. देव प्रसाद तिवारी, पं. मनोज पांडेय, पं. योगेश शर्मा, पं. राजकुमार शर्मा, पं. सम्पूर्णानंद मिश्रा, पं. दिलीप पांडेय, श्रीमती अंजनी मनोज तिवारी, पं. घनश्याम तिवारी एवं पं. चंद्रकांत तिवारी सम्मिलित होंगे।
इस कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को विशेष सम्मान दिया जाएगा जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं या सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साथ ही वरिष्ठ समाजसेवियों को उनके समर्पित योगदान हेतु सार्वजनिक मंच से सम्मानित कर युवा पीढ़ी को उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु पं. धनेश कुमार मिश्रा (जिलाध्यक्ष), पं. शैलेश दुबे (सचिव), पं. विशालनाथ तिवारी (कोषाध्यक्ष), पं. कमलेश पांडेय (कार्यकारी अध्यक्ष), पं. उमाशंकर तिवारी, पं. विजय दुबे, पं. भुवनेश्वर चौबे, पं. तोषण प्रसाद तिवारी, पं. मणिशंकर गोरहा, पं. सोमनाथ तिवारी, पं. अजयकांत तिवारी, पं. जितेंद्र तिवारी, पं. शंभू प्रसाद गौरहा, पं. नरेश गुरुद्वान, पं. राजेंद्र पाण्डेय, पं. सी एल पाण्डेय,  अर्चना शर्मा और  जयंती दुबे सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से लगे हैं। संस्थापक एवं संयोजक पं. मनोज कुमार तिवारी एवं संरक्षक मंडल के पं. सी. एल. पांडेय व पं. कैलाश दुबे के मार्गदर्शन में आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रचार-प्रसार, अतिथि सत्कार, मंच साज-सज्जा, प्रतिभा चयन और स्मृति चिन्ह वितरण जैसी सभी तैयारियां पूर्णता की ओर हैं। यह आयोजन केवल सम्मान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, युवाओं में नेतृत्व विकसित करने और ब्राह्मण समाज को एक सशक्त दिशा देने की पहल है। यह आयोजन आने वाले वर्षों के लिए एक परंपरा स्थापित करने की ओर अग्रसर है।
22 जून 2025 को नवागढ़ में आयोजित यह सम्मान समारोह निश्चित रूप से ब्राह्मण समाज की एकता, संस्कृति और सेवा भावना का प्रतीक बनेगा, जहां से एक नई प्रेरणा नई आशा का आरंभ होगा।