सक्ती

गरिमा का राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए चयन

सक्ती –  अनुनय कॉन्वेंट विद्यालय की छात्रा गरिमा सिदार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर नगर को गौरवान्वित किया है। विद्यालय प्रबंधक योगेश कुमार साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार गरिमा कक्षा नवमी की छात्रा है और उसने हाल ही में गौरेला में आयोजित संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। गरिमा अब इस संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी दिनों में बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। गरिमा के पिता श्री सुरेंद्र सिंह एक कृषक हैं और परिवार का पूरा सहयोग उसे निरंतर प्राप्त हो रहा है। साथ ही संस्था ने उसे विशेष रूप से पुरस्कृत करने का भी निर्णय लिया है।