सक्ती

सब स्टेशन के लिए 4.79 करोड़ रुपए की मिली मंजूर

सक्ती –   अड़भार सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति में बार-बार बाधा आने पर अब शहर में नया सब स्टेशन बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड रायपुर ने अधीक्षण अभियंता जांजगीर-चांपा को कार्यादेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के फेस-दो के तहत जारी हुआ है। योजना को बीओडी एजेंडा नंबर 131/08 के तहत 21 सितंबर 2024 को मंजूरी मिली थी। इसके लिए 4.79 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। कार्यों का प्राक्कलन तैयार कर कार्यपालन अभियंता को आदेश जारी किया जाएगा ताकि समय पर निविदा जारी हो सके।