के आर कश्यप जिलाध्यक्ष,रोहित सोनवानी कार्यकारी अध्यक्ष एवं मनोज तिवारी बनें महामन्त्री

सक्ति – कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जिला इकाई सक्ति की नवीन कार्यकारिणी का गठन गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद में दिनांक 29/05/2025 को सामान्य सभा की बैठक आहूत कर किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष का दायित्व खीकराम कश्यप को दिया गया। कार्यकारी अध्यक्ष आर के सोनवानी को बनाया गया। उपाध्यक्ष द्वै एन आर भारद्वाज एवं के एल यादव को बनाया गया। मनोज तिवारी को महामंत्री का दायित्व दिया गया। सह महामंत्री जयंत कुमार कश्यप को बनाया गया। कोष प्रमुख (कोषाध्यक्ष) भानुप्रकाश जायसवाल एवं कोष सह प्रमुख दुष्यंत साहू को बनाया गया। मंत्री रेशम लाल कश्यप को बनाया गया। मंत्री (प्रचार प्रसार एवं आईटी) का दायित्व चंदन कश्यप को सौंपा गया। संगीत विधा प्रमुख (संयोजक) पं०बी.पी.शुक्ला को बनाया गया। लोक विधा प्रमुख लखनलाल कश्यप को बनाया गया। दृश्यकला प्रमुख रविन्द्र कश्यप को बनाया गया। संस्कार मित्र संतोष कुमार कहार, भारत सिंह राठिया,भूपेंद्र कुमार कश्यप,सन्तराम बर्मन,कु.अंजली कुम्भकार, कु.नंदिनी कुम्भकार को बनाया गया। उक्ताशय की जानकारी मनोज तिवारी महामन्त्री द्वारा दी गयी।