सक्ती

सक्ती जिले में और मजबूत होगा कांग्रेस का संगठन- 13 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल ने कार्यकर्ताओं को सौंपी अलग-अलग मंडलों की जिम्मेदारी

रश्मि ने कहा- कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन की ताकत

सक्ती जिले में और मजबूत होगा कांग्रेस का संगठन- 13 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल ने कार्यकर्ताओं को सौंपी अलग-अलग मंडलों की जिम्मेदारी kshititech

सक्ती –  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सक्ती जिले में कांग्रेस का संगठन जहां मजबूती के साथ काम कर रहा है। तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर जहां समय-समय पर कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन आंदोलन पैदल मार्च के कार्यक्रम हो रहे हैं। तथा जिले में कांग्रेस के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में जिला कमेटी ने पहल की है।जिला काँग्रेस कमेटी सक्ती के अंतर्गत आने वाले सभी 37 मंडलों के लिए जिला काँग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ काँग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ एवं पंचायत कमेटियों को मजबूती प्रदान करने तथा काँग्रेस पार्टी के दिशा निर्देशों का सुचारु रूप से संचालन एवं क्रियान्वयन करने तथा कार्यकर्ताओ में समन्वय स्थापित करने के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। तथा जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा की गई इन नियुक्तियों से जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में और अधिक उत्साह का संचार हुआ है। तो वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आने वाला 2028 का विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में होगा तथा वर्तमान भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर पूरे प्रदेश में आज आक्रोश है।