सक्ती
बढ़ती गर्मी को देखते हुए गौ सेवा समिति सक्ती ने खोला प्याऊ घर


सक्ती । विगत कई दिनों से गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, इस बढ़ते तापमान को देखते हुए गौ सेवा समिति सक्ती के सदस्यों ने स्टेशन रोड पर चश्मा संसार के सामने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए प्याऊ घर का शुभारंभ किया है, लोगों से अपील की है कि अपने घरों एवं छतो में पशु पक्षियों के लिए जहां तक संभव हो सके पीने के पानी के व्यवस्था करें जिससे उन्हें भी कुछ राहत मिल सके। गौ सेवा समिति सदैव पशुओं की सेवा निस्वार्थ भाव से करती है एवं लोगों ने उनके इस कार्य की प्रशंसा भी की है।


