सक्ती

वैज्ञानिक नवाचारों, विचारों और परियोजनाओं की प्रदर्शनी परमेश्वरी पब्लिक स्कूल में

वैज्ञानिक नवाचारों, विचारों और परियोजनाओं की प्रदर्शनी परमेश्वरी पब्लिक स्कूल में kshititech

सक्ती ‌। परमेश्वरी देवी शिक्षण समिति द्वारा संचालित वार्षिक खेल महोत्सव 2024-25 के अंतर्गत वैज्ञानिक नवाचारों, विचारों और परियोजनाओं को प्रस्तुत करने के लिए चित्रकला, आर्ट क्राफ्ट और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथि शैल पाण्डे, (प्रधान पाठक आश्रम मसानिया खुर्द), सुरेश जायसवाल, (प्राचार्य शास. उच्च. माध्य. विद्यालय खैरा), पुष्पेन्द्र कौशिक, (शिक्षक शास. पूर्व माध्य. विद्यालय मुक्ता कला), कृष्ण कुमार देवांगन (सचिव परमेश्वरी देवी शिक्षण समिति) एवं संस्था प्रमुख एम. विकास देवांगन के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। शैल पाण्डे ने सभी छात्र-छात्राओं को विज्ञान की जानकारी देते हुए कहा कि सभी कार्यों में विज्ञान हैं, जैसे हम खाना खाते हैं तो उसमें भी विज्ञान का प्रयोग होता है, मोबाइल का उपयोग विज्ञान की देन है, सभी बच्चों में कुछ नया करने की सोच होनी चाहिए, उम्र के साथ सोच बढ़ती जाती है, छोटे-छोटे प्रयोग करना चाहिए, अपने आसपास के वस्तुओं से अपनी आवश्यकता की वस्तु से पहले खुद बनाने की सोच रखना चाहिए। हर विद्यार्थी वैज्ञानिक नहीं बन सकता, किन्तु सभी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच होना चाहिए। आज जिस मॉडल का प्रदर्शन आज कर रहे हैं, उन मॉडल को अपडेट करते हुए अच्छा मॉडल तैयार करना। यदि कोई समस्या आये तो अपनी शिक्षक से उस समस्या का समाधान पूछते रहना। पुष्पेंद्र कौशिक ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि परमेश्वरी पब्लिक स्कूल सक्ती वर्षो से लगातार विद्यार्थियों के विकास के लिए समय-समय विभिन्न कार्यक्रमों एवं शिविर का आयोजन करते आ रहा है। आज का चित्रकला, हस्तकला एवं विज्ञान प्रदर्शनी भी उसी का एक हिस्सा हैं, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक सोच दिखाने का अवसर मिलता हैं। विद्यालय के विभिन्न कार्यक्रम में आप सभी को हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर कक्षा पहली एवं दूसरी के छात्र/छात्राओं ने सुरक्षित पर्यावरण एवं स्वच्छ पृथ्वी विषय पर ड्राइंग बना कर प्रदर्शन में लगाया गया। जो कि पर्यावरण के बहुत ही सुंदर संदेश दे रहा हैं। कक्षा तीसरी एवं चौथी के छात्र/छात्राओं ने चित्रकला प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय पशु, पहाड़, पर्वत, नदी, इंद्रधनुष, क्रिसमस ट्री, फ्लॉवर पॉट आदि एवं कक्षा पांचवी से दसवीं के छात्र/छात्राओं ने जलवायु परिवर्तन, जल वितरण, जल संरक्षण, वस्तु स्थिति, जल छाजन, कैण्डी बॉक्स, पवन चक्की, चंद्रयान 3, ज्वालामुखी, पाचन तंत्र, हाइड्रोलिक सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था, डस्टबिन, सोलर कुकर, पर्यावरण प्रदूषण, चुम्बकीय ट्रैन, कंपाउंड माइक्रोस्कोप, हाइड्रोलिक ओवर ब्रिज, ए टी म, स्मोकर मॉडल, डे-नाईट प्रोसेस मॉडल, प्रकाश संश्लेषण मॉडल आदि प्रदर्शनी में लगाया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक/शिक्षिकाएं रेखा देवांगन, माया देवांगन, तारा देवांगन, गरिमा यादव, निकहत खान, शारदा नामदेव, दीक्षा देवांगन, हितेष यादव, लक्ष्मीन देवांगन, उषा देवांगन, विनीता निषाद, भुनेश्वरी बरेठ, गौरव यादव, स्वेक्षा राउत, प्रीति यादव, वाणी देवांगन, युक्ति देवांगन, कुसुम देवांगन, चंचल यादव, दिपाली कसेरा, कुंती भार्गव, अनसुइया पटेल, विजय केंवट, पूनम तिवारी, श्रद्धा देवांगन, नम्रता यादव, शाशि यादव, सूरज सोनी, दीपक वैष्णव, प्रियंका यादव, रामेश्वरी सोनी, करन यादव, सन्नी उरांव एवं कुन्तला यादव एवं कर्मचारी रमा विश्वकर्मा, मंजू यादव, विनोदनी सोनी एवं संतोष लाल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन संदीप देवांगन एवं लक्ष्मी प्रधान के द्वारा किया गया।