सक्ती

सक्ती की प्रिशा अग्रवाल कत्थक नृत्य में मुंबई में रही सेकंड विनर

सक्ती के दुल्हन साड़ी के संचालक प्रकाश अग्रवाल एवं वर्षा अग्रवाल की बिटिया है प्रिशा

सक्ती –  देश के विभिन्न स्थानों में आयोजित नेशनल लेवल के कत्थक डांस कंपटीशन में सक्ती शहर के दुल्हन साड़ी शोरूम के संचालक प्रकाश अग्रवाल एवं श्रीमती वर्षा अग्रवाल की मेधावी बिटिया प्रिशा अग्रवाल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सक्ती क्षेत्र को गौरवन्नित कर रही है,इसी श्रृंखला में विगत दिनों महाराष्ट्र के मुंबई शहर में इंटरनेशनल लेवल का कत्थक डांस कंपटीशन आयोजित किया गया था, जिसमें प्रिशा अग्रवाल ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति देते हुए उपस्थित सभी लोगों का मन हो लिया तो वहीं प्रिशा की प्रस्तुति पर उन्हें सेकंड विनर का गौरव हासिल हुआ, प्रिशा की सफलता पर जहां परिवार जनों सहित शहर वासियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है,तो वही प्रिशा अग्रवाल सक्ती शहर के कंचनपुर स्थित जिंदल वर्ल्ड स्कूल की स्टूडेंट है, तथा उनकी सफलता से विद्यालय परिवार भी हर्षित है एवं विद्यालय प्रबंधन ने भी प्रिशा को एवं उनके परिवार जनों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।