सक्ती

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर घोघरा में निवेदिता फाउंडेशन एवं जिला पुलिस सक्ती के द्वारा किया गया महिला सम्मेलन का आयोजन

सक्ती ‌। आज दिनांक 10.12.2022 को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर ग्राम घोघरा में निवेदिता फाउंडेशन सक्ती एवं जिला पुलिस सक्ती के द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें जिला के पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे उपस्थित हुए। श्री आहिरे ने महिलाओं एवं लड़कियों के खिलाफ होने वाले हिंसा के बारे में जागृत किया। महिलाओं पर होने वाले अपराध घरेलू हिंसा, प्रताड़ना, लैंगिक समानता, जेंडर के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता के बारे में जानकारी दिया गया साथ ही लड़के लड़कियों के भेद को मिटाने लड़कियों को शिक्षा में बढ़ावा देने एवं भ्रूण हत्या के संबंध में जागरूक किया गया ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं तथा ग्रामीण उपस्थित थे।