Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

नरेश गेवाडीन बने नगर पालिका में छत्तीसगढ विधान सभा नेता प्रतिपक्ष डा, चरणदास मंहत के विधायक प्रतिनिधि

सक्ती ‌।‌ सक्ती विधायक एवं छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने सक्ती नगर पालिका के लिए अपना प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन को नियुक्त किया नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के व्दारा 8 अक्टूबर को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए जिला कलेक्टर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सक्ती को सूचना देते हुए नरेश गेवाडीन को विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका प्रतिनिधि नियुक्त का पत्र भेजा जिसमें उन्होंने कलेक्टर को अवगत कराया कि मेरे अनुपस्थिति में मेरे प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन नगर पालिका के हर बैठक एवं नगर पालिका क्षेत्र के कार्य को देखेंगे नगर पालिका नियुक्त होते ही नगर के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है क्योंकि इससे पूर्व स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं और नगर के हर छोटी बड़ी समस्याओं का तत्काल उनके द्वारा निराकरण किया जाता था अब नगर वासियों ने कहा हमारे क्षेत्रिय विधायक डॉ चरण दास महंत के अनुपस्थिति में हम गेवाडीन से नगर पालिका से अपने वार्डों का कार्य के संबंध में चर्चा कर सकते हैं और हमें पूरा विश्वास है कि हमारा कार्य अब नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल एवं नरेश गेवाडीन के प्रतिनिधि बनने से शीघ्र होगा नगर पालिका प्रतिनिधि बनने पर नरेश गेवाडीन ने कहा आदरणीय चरण दास महंत जी ने मुझ पर जो आशा और विश्वास के साथ नगर पालिका प्रतिनिधि बनाया है मैं उनके हर विश्वास पर खरा उतरूंगा और नगर के हित में नगर के मुल भूत समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूरी कमेटी के साथ मिलकर नगर हित में कार्य को और तीव्र गति से करेंगे।