दुरपा के ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष महंत

2 फरवरी से 4 फरवरी तक आयोजित था ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता एवं भव्य मड़ई मेला
सक्ती । 4 फरवरी को सक्ती जिले के ग्राम पंचायत दुरपा में आयोजित छत्तीसगढ़ ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता एवं मढ़ाई मेले का समापन समारोह छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर जहां काफी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे तो वही कार्यक्रम के दौरान विजेता टीम को पुरस्कार वितरण भी किया गया, साथ ही विधानसभा अध्यक्ष महंत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया, तथा इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, महबूब खान, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष परमेश्वर यादव धन्नू, अमित राठौर, श्रीमती गीता देवांगन, विजय सूर्यवंशी, सुनील जिंदल, उगेंद्र अग्रवाल पप्पू, हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू,अमीरचंद अग्रवाल भुरू, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष रूप नारायण साहू, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे
तथा कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे, एवं इस ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता में भी दूरदराज की टीमों ने भाग लिया तथा मडई मेले के अवसर पर भी विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन झूले, खेल, तमाशे लगे हुए थे, जिसका पूरे क्षेत्रवासियों ने आनंद लिया,विधानसभा अध्यक्ष महंत ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में यहां के प्राचीन खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है, तथा कांग्रेस की सरकार ने खिलाड़ियों को ग्रामीण स्तर से उन्हें प्रोत्साहित कर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की दिशा में कार्य किया है,एवं हम सभी को मिलजुलकर ऐसे आयोजनों में सहयोग करते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना चाहिए, वही विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजन समिति की प्रशंसा की तथा अंत में समस्त आगंतुक अतिथियों का आभार प्रदर्शन आयोजन समिति द्वारा किया गया ।


