सक्ती

जिला सक्ती के 718 मतदान केंद्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के अनुपूरक सूचियों के मुद्रण हेतु निविदा आमंत्रित

सक्ती –  उप जिला निर्वाचन कार्यालय जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के परिप्रेक्ष्य में जिला सक्ती के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 35-सक्ती, 36-चन्द्रपुर एवं 37-जैजैपुर अंतर्गत कुल 718 मतदान केंद्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूची) यथा मदर रोल एवं आयोग के निर्देशानुसार अनुपूरक सूचियों का मुद्रण कार्य किए जाने हेतु इच्छुक एवं योग्य फर्मों से निविदा शर्तों के अधीन निविदा प्रस्ताव आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है। अंतिम तिथि तक निर्धारित समय में प्राप्त निविदा को क्रय समिति के सदस्यों द्वारा खोला जाएगा।
     उप जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार निविदा प्रपत्र जिला निर्वाचन कार्यालय सक्ती से 500.00 रुपये (पांच सौ रुपये मात्र) चालान, नगद राशि जमा कर प्राप्त किया जा सकता है। प्रस्तावित तिथियों का विवरण निम्नानुसार है। जिसमें निविदा भरने की प्रारंभिक तिथि 21 अक्टूबर 2026 से निर्धारित है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 04 नवम्बर 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है। निविदा खोलने की तिथि 04 नवम्बर 2026 को दोपहर 3:00 बजे निर्धारित है। निविदा खोलने का स्थान जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला सक्ती होगा।