सक्ती

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं वीर शहीद सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राकेश राठौर ने कहा – राष्ट्रपिता के दिखाएं मार्ग पर चले

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं वीर शहीद सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राकेश राठौर ने कहा - राष्ट्रपिता के दिखाएं मार्ग पर चले kshititech

सक्ती – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं शहीद दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले एवं महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर ,कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा  महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए  सभी स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीर जवानों की याद करते हुए  कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा  2 मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी कांग्रेस कर कार्यकर्ताओं  द्वारा महात्मा गांधी अमर रहे का नारा लगाते हुए  उन्हें याद किया। महात्मा गांधी तो याद करते हुए  नगर  कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर ने  उनके बलिदान को याद करते हुए गांधी जी को नमन: करते हुए गांधीजी के अहिंसा और सत्याग्रह के आदर्शों को याद किया उन्होंने ने बताया  गांधीजी का जीवन सत्य, अहिंसा और मानवता के प्रति समर्पण की एक अनूठी मिसाल है, जिसे पूरा राष्ट्र आज याद कर रहा है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर , जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन,वरिष्ठ कांग्रेस नेता महबूब भाईजान, घनश्याम देवांगन, संतोष सोनी(लाला),राकेश रोशन महंत, रामसंजीवन देवांगन, नान्हू भांचा, गिरधर जायसवाल, समर विजय सिंह  ठाकुर, हरीश अग्रवाल, केशव राठौर, देवेन्द्र राठौर, महादेव राठौर, नरेंद्र प्रतापसिंह राठौर ,रविन्द्र राठौर, लव सोनी,समारू देवांगन,गीता देवांगन, विजया जायसवाल, चांदनी सहिष, अल्का जायसवाल,अशोक जायसवाल, पप्पू खान,चंद्रकुमार सोनी, भुरु अग्रवाल, यशवंत जायसवाल, रामनाथ जायसवाल ,विजय बहादुर, सुभाष देवांगन, पियूष राय,अनिल देवांगन, चंद्रकुमार देवांगन सहित नगर के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी महिला पुरुष ने श्रद्धांजलि अर्पित की।