सक्ती

सक्ती मानिकपुरी महंत समाज ने शोभा यात्रा के साथ मनाया सद्गुरु कबीर प्राकट्य दिवस…

कबीर सामाजिक समरसता के संदेश वाहक… अधिवक्ता चितरंजय

सक्ती मानिकपुरी महंत समाज ने शोभा यात्रा के साथ मनाया सद्गुरु कबीर प्राकट्य दिवस… kshititech

सक्ती – संत कबीर साहेब की जयंती के पावन अवसर पर आज नगर में कबीरपंथियों द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत रथ में विराजमान कबीर साहेब की आकर्षक छवि पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस दौरान पूरा वातावरण “सद्गुरु कबीर साहेब की जय” घोष से गुंजायमान हो उठा। नगर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कबीरपंथियों ने एक साथ कदम मिलाकर संत कबीर के विचारों और सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। शोभायात्रा में महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी शोभायात्रा में शामिल होकर कबीर साहेब की तस्वीर पर माला अर्पित की और श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि –“संत कबीर साहेब ने समाज को जो अमूल्य विचार दिए हैं, वे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने जात-पात, छुआछूत, आडंबर और अंधविश्वास के खिलाफ जो आवाज़ उठाई, वह आज के समाज के लिए मार्गदर्शक है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।” शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शांतिपूर्ण तरीके से निकली, जिसमें जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर स्वागत किया। कबीर साहेब के भजनों की गूंज, अनुयायियों के हाथों में लहराते झंडे, और समाज में प्रेम, समानता एवं सद्भाव का संदेश देते नारों ने इस शोभायात्रा को विशेष बना दिया।

सदगुरु कबीर साहब सामाजिक समरसता के संदेश वाहक थे,यह बात बताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने बताते हुए आज शक्ति मानिकपुरी महंत समाज द्वारा आयोजित कबीर प्राकट्य दिवस के शुभारंभ पर कहा कि संत कबीर ने जीवन भर प्रेम भक्ति, सद्भाव, मानवता और समानता का संदेश दिया।
कबीर ने जातिवाद, पाखंड, मूर्तिपूजा और धार्मिक आडंबरों का विरोध किया तो वहीं उनका मानना था कि ईश्वर एक है जिसको सच्चे हृदय से याद करके अनुभव किया जा सकता है।
आज प्राकट्य दिवस पर शक्ति मानिकपुरी महंत समाज के द्वारा अध्यक्ष सरोज दास महंत के अगुवाई में घनश्याम वाटिका राधा कृष्ण मंदिर ऑफिसर्स कॉलोनी से शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल के द्वारा श्वेत ध्वज फहराकर किया जो नगर में गौरव पथ होते हुए तुरी धाम के कबीर आश्रम पहुंची, जहां सभी श्रद्धालु चौंका आरती के साथ ही भंडारा में भोग प्रसाद भंडारा ग्रहण किया।
विदित हो कि शक्ति मानिकपुरी समाज के द्वारा परंपरागत रूप से इस साल भी गीत संगीत के साथ संत कबीर के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक जागरण हेतु शोभा यात्रा निकली गई जिसके आयोजक समाज के अध्यक्ष सरोज दास महंत ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान देने वाले अपने निज समाज के साथ सर्व समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी कबीर के संदेशों को आत्मसात करने का आग्रह किया।