कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

सक्ती – भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले के राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोग द्वारा निर्धारित मापदंड अनुरूप ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनो के सुरक्षित रख-रखाव करने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान राजनीतिक दलों से श्रीमती रश्मि गबेल, दिलेश्वर यादव, प्रमोद गबेल, फणीश साहू, श्यामकुमार केंवट, संतोष कुमार सोनी, विजय कुमार मौर्य, जगेश्वर सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर श्रवण गबेल एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
