सक्ती

सकरेली बा. रेल्वे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को कलेक्टर ने जून 2023 तक पूरा करने निर्धारित की समय सीमा

सक्ती ‌। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की सक्रिय पहल से रेलवे ओवर ब्रिज सकरेली खुर्द का काम गति पकड़ चुका है। कलेक्टर ने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को पूर्ण करने की समय सीमा जून 2023 निर्धारित कर दी है। कलेक्टर की सक्रिय पहल से यहां आने जाने वाले राहगीरों को होने वाली परेशानी से अब जल्द ही निजात मिलने वाली है। कलेक्टर सतत निगरानी रखते हुए निर्माण स्थल का स्वयं निरीक्षण कर रहीं है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ओवरब्रिज का कार्य लगभग 28 करोड़ की लागत से हो रहा है। इस ओवरब्रिज का काम वर्ष 2016 में प्रारंभ हो गया था किंतु डिजाइनिंग की समस्या की वजह से काम रुक गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से बात की और पुनः ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को प्रारंभ करवाया। 6 वर्ष बीतने की कगार पर हैं किंतु अभी तक सकरेली खुर्द रेलवे फाटक ओवरब्रिज का निर्माण अधर पर लटका हुआ था चूंकि अब सक्ती अलग जिले के रूप में उभर चुका है और जिले की प्रथम कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने इस कार्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए ओवर ब्रिज के शीघ्र निर्माण कराने के लिए निर्देश दिए हैं।