सक्ती

सरस्वती शिशु मंदिर पाली की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन शिवकुमार चौहान बने अध्यक्ष

सरस्वती शिशु मंदिर पाली की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन शिवकुमार चौहान बने अध्यक्ष kshititech

सक्ती –  सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में सक्ती दाई शिक्षण समिति प्रबंध कार्यकारिणी के पुनर्गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। सरस्वती शिक्षा संस्थान के प्रतिनिधि और चुनाव अधिकारी चंद्र किशोर श्रीवास्तव (सचिव, वनांचल सेवा न्यास छत्तीसगढ़), विभाग प्रमुख कीर्ति कुमार अग्रवाल एवं विभाग समन्वयक मनहरण लाल राठौर की गरिमामयी उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया, जो इस प्रकार हैं:
अध्यक्ष: शिवकुमार चौहान, उपाध्यक्ष: मनोज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष: राजेश अवस्थी, सचिव: बिहारी लाल नवलानी, सह सचिव: अरविंद पांडे
कार्यकारिणी सदस्य:
नवीन कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में कौशल सिंह राज, संतोष कुमार श्रीवास, जयपाल विनायक, रवि सोनी और श्रीमती मंजू जायसवाल को चुना गया है। इसके साथ ही संस्थान प्रतिनिधि के रूप में श्री मनहरण लाल राठौर और पदेन सदस्य के रूप में प्राचार्य चूड़ामणि साहू शामिल हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी चंद्र किशोर श्रीवास्तव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने चुनाव अधिकारी सहित उपस्थित सभी अतिथियों व सदस्यों का आभार ज्ञापित किया। बैठक का समापन पारंपरिक शांति मंत्र के साथ गरिमापूर्ण माहौल में हुआ।