भक्ति रस में डूबा सक्ती शहर: “एक शाम समाज के नाम” में प्रसिद्ध भजन गायक सूरज रंधावा के भजनों पर झूमे लोग


सक्ती – श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महामहोत्सव समिति 2026 के द्वारा स्थानीय शुभम भवन 10 अक्टूबर शनिवार को भजन जीमी कार्यक्रम के तहत एक शाम समाज के नाम आयोजित किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक सूरज रंधावा और उनकी संगीतमय टीम ने ” भजन संध्या में अपनी मधुर आवाज से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। उन्होंने एक के बाद एक भजनों की ऐसी शानदार प्रस्तुति दी कि श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए। उनकी सुरीली आवाज में गणेश जी, श्याम बाबा ,दुर्गा माँ और श्री राम जी के भजन हनुमान जी के भजन की शानदार प्रस्तुति दी । भजन संध्या भक्ति के उल्लास और सुरों के संगम की साक्षी बनी। प्रसिद्ध भजन गायक सूरज रंधावा ने अपनी मधुर आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भजनों के साथ कलाकारों के द्वाराश्री कृष्ण राधा की वेशभूषा में सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।
भजनों से गूंजा पंडाल..
सूरज रंधावा ने कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना के बाद प्रसिद्ध भजन चौक पुराव आरती उतारो आज मेरे कान्हा घर आए है…. ओम नमः शिवाय ओम नमः हर हर भोले नमः शिवाय, जगन्नाथ चका नैन तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले, गोविंदा आला रे,बजरंग बाला फेरू तेरी माल सब की सुनियो रे, हरि बोलो गोपाल बोलो तुम प्रेम हो तुम प्रीत हो, के साथ इन दिनों चल रहे भगवान शंकर जी और माता पार्वती जी का प्रसिद्ध भजन जब जिद पर आ गई पार्वती, ऐसे वर को पाने … झुपत झुपत आगे दाई तोरे अंगना हो भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। संगीतमय भजनों की लगातार प्रस्तुति से, मातृशक्ति युवा और युवा शक्ति भाव-विभोर होकर झूमते हुए भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में भजन गायिका रक्षा ने भी शानदार भजन गया , लगभग 3 घंटे तक चली इस अविरल भक्ति धारा में श्रोताओं ने एक पल के लिए भी अपनी जगह नहीं छोड़ी।
आयोजकों ने किया सम्मान..
अंत में महाराजा अग्रसेन जयंती समिति 2026 के द्वारा भजन सम्राट सूरज रंधावा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रायोजक मालखरौदा के अग्रवाल परिवार में मुकेश अग्रवाल (देव ज्वेलर्स) अविनाश अग्रवाल (रानू ज्वेलर्स) बंटी अग्रवाल (मंगल ट्रेडर्स) की सराहनीय भूमिका रही ।
