सक्ती

वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा द्वारा आदर्श सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा द्वारा आदर्श सम्मान समारोह का आयोजन किया गया kshititech

समारोह में इंडियन टैलेंट ओलम्पियाड मुम्बई द्वारा आयोजित IMO,ISO,EIO,IHO व NLRO परीक्षाओं में गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा स्टेट टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

सक्ती-   इस गरिमामयी समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करने विशेष रूप से  साक्षी ध्रुव  माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट व्यवहार न्यायालय प्रथम श्रेणी मालखरौदा, रामकुमार यादव  विधायक चंद्रपुर,  जितेंद्र विजय बहादुर सिंह  राजा साहब मालखरौदा, कृष्णकांत चंद्रा  पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष, टिकेश्वर गबेल  भाजपा जिला अध्यक्ष सक्ती,  यू एन जायसवाल  प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय मालखरौदा,  चंद्रिका आर्मो  एबीईओ मालखरौदा, रंजीत अजगल्ले  सरपंच प्रतिनिधि एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश खूंटे  जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि, प्रमोद गबेल  जिला कोषाध्यक्ष, शेखर पुष्पा गबेल  पूर्व सरपंच की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा विद्यालय प्रबंधन की बेहतर कार्यप्रणाली का सराहना कर सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना किए।
शिक्षा सत्र 2025-26 में बेहतर परीक्षा परिणाम, शत प्रतिशत उपस्थिति व उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, मेरिट सर्टिफिकेट और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस प्रदान किया गया साथ बेस्ट प्रिंसिपल व बेस्ट टीचर को भी सम्मानित किया गया।
मालखरौदा के इतिहास में किसी विद्यालय का यह पहला आयोजन देखने को मिला जहां इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट अर्जित कर सम्मान के अधिकारी बने और उनके सम्मान में इस तरह भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य बी डी मेहेर द्वारा किया गया तथा विद्यालय संचालक लालू गबेल द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।