शासकीय साहेब कबीर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोता में मेधावी छात्राओं का सम्मान, टॉप-10 मेरिट पर ₹10,000 पुरस्कार की घोषणा

सक्ती – शासकीय साहेब कबीर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पोता में मेधावी छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं की कला, गणित एवं विज्ञान संकाय की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दिव्या नितिन गबेल रहीं, जबकि नितिन गबेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि दिव्या नितिन गबेल, नितिन गबेल, प्राचार्य एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मेधावी छात्राओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।सम्मानित छात्राओं में कक्षा 9वीं से ज्योति केवट (93%), वर्षा यादव (73%) एवं मुस्कान राठौर (72%) शामिल रहीं। कक्षा 10वीं में बेबी साहू (90%), मुस्कान सोनवानी (87.6%), मिनाक्षी खांडे (86.6%), आंचल यादव (85.5%), जया भारद्वाज (78%), ईशा साहू (76.5%), गीतांजलि केवट (75.6%), माया वर्मा (75.3%), शालिनी साहू (75.1%), प्रियंका (74.5%), अंशु यादव (73.3%) एवं पायल सिदार (70%) को सम्मानित किया गया। कक्षा 11वीं (कला संकाय) में जया कुमारी केवर्ती (77.6%), काजल केवर्ती (70%) एवं आराधना महंत (68.4%), गणित संकाय में गीतांजली कुर्रे (89.6%), मेधा जांगड़े (84%) एवं श्वेता यादव (73.2%), तथा विज्ञान संकाय में हंसी चंद्रा (89%), रेखा वर्मा निर्मल (85.2%) एवं भूमिका वर्मा (75%) को सम्मानित किया गया।कक्षा 12वीं (कला संकाय) में सायमा पिवरे (80.6%), ईशा यादव (78.6%) एवं ज्योति केवट (78%), जबकि विज्ञान संकाय में शालिनी महंत (79%), प्रभा चंद्रा (69.2%), आरती यादव (68.2%) एवं धात्री चंद्रा (68.2%) को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती दिव्या नितिन गबेल ने घोषणा की कि यदि भविष्य में शासकीय साहेब कबीर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पोता का कोई छात्र या छात्रा कक्षा 10वीं अथवा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में छत्तीसगढ़ की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करता है, तो उन्हें अपनी ओर से ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान करेंगी। उनकी इस घोषणा का विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य आर. चंद्रा, आशा भारद्वाज, सीमा रानी मिंज, हीराबाई बंजारे, गायत्री भारद्वाज, आरती पटेल, दिलीप कुमार विश्वकर्मा, सुनीता बंजारे, लता सिदार, ममता बरेठ एवं दिगपाल चंद्रा सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता भोजराम यादव ने कु. नीतू बरेठा एवं चंचल कृति यादव के सहयोग से किया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेधा का सम्मान ही सफलता की नई प्रेरणा है, और ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।




