सक्ती

कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर

जनदर्शन में कुल 21 आवेदन हुए प्राप्त

सक्ती –  जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैंकरा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
             जनदर्शन में आज तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी नेतराम राठौर ने रजिस्ट्री किए गए भूमि का नामांतरण कराने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम करमनडीह निवासी विष्णु चंद्रा ने जैजैपुर अंतर्गत भोथीडीह सोसायटी प्रबंधक हेमलाल चंद्रा की मनमानी और खाद्य नहीं देने के शिकायत के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत सक्ती वार्ड नंबर 10 अखराभांठा निवासी घासीराम खर्रा ने पानी पाइप बिछवाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कचंदा निवासी श्रीमती रुकमणी कर्ष ने आवास न मिलने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बड़ेसीपत निवासी धनीराम साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम चरौदा निवासी तिलेश्वर कुमार बरेठ ने राशन कार्ड में नाम सुधरवाने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।