सक्ती

शराब के नशे में चूर शिक्षक स्कूल समय में सोया मिला जमीन पर

सक्ती/बिर्रा-  विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला चोरहादेवरी में पदस्थ सहायक शिक्षक ने लगभग सुबह 11:00 बजे शराब के नशे में चूर होकर शाला समय में सड़क किनारे में सोए हुए मिला है। जिसका आज सोशल मीडिया में फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रही है।
गौरतलब है कि जांजगीर चांपा जिला के विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत संकुल केंद्र सेमरिया के शासकीय प्राथमिक शाला चोरहादेवरी में पदस्थ सहायक शिक्षक रामकुमार मनहर ने 31 अगस्त दिन सोमवार को सुबह लगभग 11:00 बजे  शराब के नशे में चूर होकर बिर्रा के चंडी देवी मंदिर के सामने में सड़क के किनारे में सोया हुआ पाया गया है। सहायक शिक्षक रामकुमार मनहर विद्यालय समय में बहुत ज्यादा शराब पी लिया था। अधिक शराब की सेवन से नशा में धुत्त सहायक शिक्षक राम कुमार मनहर का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। जिसके कारण शिक्षा विभाग की बदनामी भी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सहायक शिक्षक राम कुमार मनहर हमेशा शराब के आदी हो चुके हैं, और कई मर्तबा अधिक शराब की सेवन करने से कई जगह जमीन पर पड़े हुए मिलते रहते हैं। लेकिन मजेदार बात यह है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी उक्त शराबी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हैं या जीवनदान देकर छोड़ देते हैं। खैर यह देखना अभी बाकी है।
        बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन विद्यालय समय में शिक्षक के शराब सेवन करने से समाज पर गलत प्रभाव पड़ेगा।