सक्ती
जनपद सीईओं ने सेवा में रहते हुए दिवंगत पंचायत सचिव के आश्रित को तत्काल दिलाई अनुग्रह राशि

डभरा – जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत केनापाली के पंचायत सचिव स्व. कोमल प्रसाद लहरे के दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को शासकीय सेवा में रहते हुये मृत्यु होने के फलस्वरूप उनके आश्रित भतीजे डोलनारायण लहरे को अनुग्रह राशि 25000 रुपए (पच्चीस हजार रूपए) का नगद भुगतान जनपद पंचायत डभरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सी.के.आदिले द्वारा तत्काल दिलाई गई। इस दौरान प्रभारी पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक रेशमलाल पटेल एवं ग्राम पंचायत केनापाली के सरपंच श्यामलाल बंजारे आदि उपस्थित थे।


