14 अक्टूबर को चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा निकाली जाएगी सक्ती से चंद्रपुर की पैदल पदयात्रा, यात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर


सक्ती – आगामी 14 अक्टूबर 2026 दिन- बुधवार को सक्ती की श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा दोपहर 2:00 बजे से मां महामाई दाई मंदिर सक्ती से पूजा अर्चना कर मां चंद्रहासिनी देवी चंद्रपुर की पैदल पदयात्रा निकाली जाएगी। उपरोक्त यात्रा की जानकारी देते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि विगत कई दशकों से लगातार इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तथा इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन मौके पर यह यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर यहां तैयारियां जोरों से चल रही है। तो वहीं इस यात्रा में हजारों की संख्या में जिले तथा अन्य जिले के श्रद्धालु भक्तजन भी सह परिवार शामिल होते हैं। इस यात्रा मार्ग में जहां जगह-जगह श्रद्धालु भक्त जनों के लिए सेवा शिविर स्वल्पाहार एवं भंडारा प्रसाद का भी आयोजन होता है। तो वहीं चंद्रपुर मंदिर परिसर में पहुंचने पर सभी पैदल यात्रियों के लिए दर्शन की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही इन यात्रियों के लिए चंद्रपुर के अग्रसेन भवन में भी स्थानीय लोगों द्वारा आराम करने की एवं भोजन नाश्ते की भी व्यवस्था की जाती है। इस यात्रा की भव्यता ने पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक लंबी धार्मिक पैदल पदयात्राओं में अपना एक विशिष्ट स्थान बनाया है। यह यात्रा करीब 65 किलोमीटर लंबी होती है। जिसे श्रद्धालु भक्तजन लगभग 15 घंटे में पूरी करते हैं।

