सक्ती

हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य रामभरोस सिदार का हुआ निधन

शिक्षक संघ सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य रामभरोस सिदार का हुआ निधन kshititech

सक्ती –  सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड के पिरदा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में सदस्य रामभरोस सिदार का 25 अगस्त 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। वे ढ़िमानी व कनेटी के निवासी थे। तथा विगत 10 वर्षों से लगातार सक्ती राज के गोंडवाना समाज के कोषाध्यक्ष पद का भी निर्वहन कर रहे थे। रामभरोस सिदार के निधन पर शिक्षक संघ सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों में गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। तो वही उनका अंतिम संस्कार उनके ग्रह ग्राम ढ़िमानी में किया गया। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा में काफी संख्या में शिक्षा विभाग के कर्मचारी एवं गांव के लोग शामिल हुए तथा वे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे एवं अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए।