सक्ती

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने बांधी राखियां

पालिका परिवार के अधिकारी- कर्मचारियों के साथ भी मनाया रक्षाबंधन का पर्व

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने बांधी राखियां kshititech
नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने बांधी राखियां kshititech

सक्ती –  सक्ती शहर के कंचनपुर में स्थित सीबीएसई जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने 25 अगस्त को नगर पालिका कार्यालय सक्ती पहुंचकर नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं उपस्थित सभी कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जहां रोली तिलक लगाकर मुंह मीठा किया। तो वहीं कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना भी की। इस दौरान नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि जिंदल वर्ल्ड स्कूल की यह पहल काफी सराहनीय है एवं रक्षाबंधन पर्व पर विद्यालय की छात्राओं में भाई-बहन के स्नेह की इस भावना को अटूट करने का कार्य एक अच्छा कार्य है। तथा श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी सभी बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें स्कूल में अच्छे अंकों से स्थान बनाने तथा सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर पूरे छत्तीसगढ़ अपितु पूरे राष्ट्र में अव्वल आने की भी बात कही। इस दौरान जिंदल वर्ल्ड स्कूल के शिक्षक गण भी मौजूद रहे।