जिला मुख्यालय सक्ती में 26 अगस्त को होगा धर्म जागरण समन्वय कार्यक्रम

प्रांत प्रमुख राजकुमार चंद्रा होंगे मुख्य अतिथि. शहर के चंद्रा सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम
सक्ती – आगामी 26 अगस्त 2026 दिन- बुधवार को जिला मुख्यालय सक्ती के स्टेशन रोड स्थित चंद्रा सामुदायिक भवन में एक दिवसीय धर्म जागरण समन्वय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख राजकुमार चंद्रा होंगे। आयोजक संस्था ने जानकारी देते हुए बताया की इस कार्यक्रम में धर्म जागरण के धर्मप्रेमी बंधुओं, जिला संयोजकों, परियोजना प्रमुखों, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं खंड संयोजकों को प्रमुख रूप से इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है आयोजक संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस एक दिवसीय कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित कार्यों की समीक्षा, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की योजना तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हेतु धर्म जागरण समन्वय, जिला सक्ति की विभागीय बैठक आयोजित की जा रही है। 26 अगस्त 2026 बुधवार को समय: प्रातः 10:00 बजे से चन्द्रा सामुदायिक भवन, स्टेशन रोड, सक्ती में मुख्य वक्ता राजकुमार चंद्रा प्रांत प्रमुख (धर्म जागरण) छग प्रांत के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है। इस बैठक में जिला कार्यकारिणी एवं खंड कार्यकारिणी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय एवं अपेक्षित है। तथा रक्षा बंधन उत्सव के संबंध में विचार-विमर्श के साथ हीआगामी दिनों में धर्म रक्षा दिवस (स्वामी लक्ष्मणानंद) मनाने के संबंध में चर्चा की जाएगी।

