सक्ती

नकली एवं अमानक (NSQ) औषधियों की रोकथाम हेतु विशेष सघन प्रवर्तन अभियान

नकली एवं अमानक (NSQ) औषधियों की रोकथाम हेतु विशेष सघन प्रवर्तन अभियान kshititech

सक्ती।‌  मुख्यालय, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिले में नकली एवं अमानक (NSQ) औषधियों की रोकथाम तथा औषधियों के अवैध क्रय-विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 19.08.2026 से 22.08.2026 एवं 24.08.2026 से 25.08.2026 तक विशेष सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है।

उक्त अभियान के अंतर्गत औषधि निरीक्षक दुर्गेश केवर्त द्वारा जिला सक्ती में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जा रही है। अभियान के दो दिनों के दौरान कुल 14 औषधि विक्रय दुकानों का निरीक्षण किया गया एंव 3 दवाओं का परीक्षण हेतु नमूना लिया गया, निरीक्षण के दौरान दुकानों में विक्रय एवं अभिलेखों से संबंधित अनियमितता पायी गयी औषधि जिसके संबंध में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु अनुशंसा की गई है।

निरीक्षण के दौरान औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख, बिल, स्टॉक, वैधानिक रजिस्टर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। साथ ही प्रतिबंधित/नियंत्रित औषधियों के अवैध विक्रय तथा संदिग्ध औषधियों की उपलब्धता के संबंध में भी विशेष रूप से जांच की गई।

औषधि विक्रेताओं को औषधियों का क्रय केवल वैध एवं लाइसेंसधारी स्रोतों से करने, समुचित अभिलेख संधारित करने तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं उसके अधीन बनाए गए नियमों का पूर्णतः पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है।