सक्ती

जैजैपुर पशु चिकित्सालय के नवीन भवन का शीघ्र होगा निर्माण

जर्जर भवन के चलते फिलहाल कि जा रही वैकल्पिक व्यवस्था

सक्ती-  सक्ती जिला अंतर्गत जैजैपुर के पशु चिकित्सालय भवन के जर्जर होने के कारण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इसके नवीन भवन निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए राशि लोक निर्माण विभाग, जिला-सक्ती को उपलब्ध करा दी गई है। नवीन भवन के निर्माण हेतु राजस्व विभाग द्वारा भूमि का चयन भी किया जा चुका है। भूमि चयन उपरांत कुछ अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद  लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। वर्तमान में भवन के निर्माण हेतु टेंडर भी जारी किया जा चुका है। वर्तमान में भवन की अत्यंत जर्जर स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए विभाग के जिला अधिकारी द्वारा पशु चिकित्सालय जैजैपुर के लिए वैकल्पिक व्यवस्था हेतु संबंधित तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी जैजैपुर से आग्रह किया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था हेतु भवन उपलब्ध होते ही विभाग द्वारा तत्काल पशु चिकित्सालय जैजैपुर को अस्थायी रूप से वैकल्पिक भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।