सक्ती नगर के इतिहास में पहली बार विशाल 31 किलोग्राम कांवड़ यात्रा का आयोजन

विश्व प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ धाम में यह जल चढ़ाया जाएगा

सक्ती – बाबा भोलेनाथ के भक्तों का जुनून भी बड़ा अटूट होता है। तथा सावन के महीने में जहां सक्ती से हजारों की संख्या में लोग बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। तो वहीं बाबा भोलेनाथ कावड़ संघ सक्ती के शिव भक्तों ने तो कुछ अलग ही तरीके से बाबा को रिझाने के लिए अपनी आस्था व्यक्त की है। सक्ती नगर के इतिहास में पहली बार विशाल 31 किलोग्राम कांवड़ यात्रा का आयोजन बाबा भोलेनाथ कांवड़ संघ समिति, सक्ती के तत्वावधान में इस वर्ष एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन किया गया । सक्ती नगर से पहली बार 31 किलोग्राम का भव्य एवं विशाल कांवड़ विश्व प्रसिद्ध बाबाधाम (देवघर) के लिए रवाना होगा।इस पावन यात्रा की शुरुआत से पूर्व, समस्त नगरवासियों के दर्शनार्थ एवं आशीर्वाद हेतु एक विशेष पूजा का आयोजन किया गया । आज दिनांक 11 अगस्त, मंगलवार को समय शाम 7:00 बजे से स्थान: श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, सक्ती में विशाल कांवड़ को आम जनता के दर्शन के लिए रखा गया संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज की विशेष महाआरती और पूजा-अर्चना की जाएगी हनुमान जी की पूजा के पश्चात, विधि-विधान से 31 kg के मुख्य कांवड़ का पूजन और अभिषेक संपन्न किया गया । इस अवसर पर बाबा भोलेनाथ कावड़ सेवा संघ सक्ती ने सक्ती नगर के समस्त धर्मप्रेमी भाई-बहनों और श्रद्धालुओं से करबद्ध प्रार्थना करते हुए कहा है कि इस ऐतिहासिक पल के सभी साक्षी बनें। हनुमान जी महाराज और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर कांवड़ यात्रियों का उत्साहवर्धन करें”बोल बम का नारा है, बाबा एक ही सहारा है। बाबा भोलेनाथ कावड़ सॉन्ग समिति सक्ती के प्रमुख सदस्य पवन अग्रवाल (ट्रक), विक्की अग्रवाल एवं सुभाष देवांगन के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया है।

