सक्ती

श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती द्वारा ऑफलाइन आयोजित संगीत परीक्षा परिणाम घोषित

श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती द्वारा ऑफलाइन आयोजित संगीत परीक्षा परिणाम घोषित kshititech

सक्ती – प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती छत्तीसगढ़ द्वारा आफलाइन व आनलाईन संचालित विश्व संगीत पाठशाला में शामिल संगीत साधिकाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम 27 जुलाई को प्रात हुआ। प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज द्वारा जारी संगीत परीक्षा परिणाम में प्रति परीक्षार्थी को कुल 150 नंबर का होता है।विषय गायन, कक्षा प्रथम वर्ष में-13विद्यार्थी रहे, जिसमें से 7 ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया, और 5 ने द्वितीय श्रेणी में प्राप्त किया, तथा एक अनुपस्थिति रही।गायन द्वितीय वर्ष में-11 विद्यार्थी रहे, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। गायन तृतीय वर्ष में दो विद्यार्थी सम्मिलित हुए।गायन पंचम वर्ष में एक विद्यार्थी रहे और द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।गायन षष्टम वर्ष में दो विद्यार्थी सम्मिलित हुए दोनों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।इस प्रकार संस्थान में कुल 31 विद्यार्थियों ने संगीत परीक्षा में सम्मिलित होकर अपना व संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।