सक्ती

माई भारत कार्यक्रम के प्रभावी संचालन हेतु जिला सलाहकार समिति का गठन

सक्ती – भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित माई भारत कार्यक्रम के प्रभावी संचालन, समन्वय, मार्गदर्शन एवं विभिन्न विभागों के अभिसरण के साथ-साथ जिले में युवाओं की सहभागिता, कौशल विकास, स्वयंसेवी गतिविधियों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला स्तर पर जिला सलाहकार समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में कलेक्टर को अध्यक्ष तथा जिला युवा अधिकारी को सचिव बनाया गया है। इसके अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सक्ती को समिति का सदस्य सहित अन्य अधिकारियों को सदस्य बनाया गया गया है। यह समिति जिले में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, कौशल विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने, स्वयंसेवी कार्यों के समन्वय तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।