सक्ती

राज्य मार्ग में पानी भरने से राहगीरों को हो रही परेशानी

सक्ती-/बिर्रा-   लोक निर्माण विभाग संभाग चांपा के अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के चलते जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम बसंतपुर में राज्य मार्ग के ऊपर में पहली बरसात के पानी भरने से आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम बसंतपुर में राज्य मार्ग के ऊपर में पहली बरसात के पानी भरने से आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग संभाग चांपा के अधिकारी और कर्मचारी के लापरवाही उजागर हो रही है। इस मार्ग में जगह-जगह बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढा हो गया है। उसके बावजूद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं। इस राज्य मार्ग में ग्राम बसंतपुर में नदी, नाला जैसे पानी भरने से स्थानीय लोगों के अलावा आने जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने जिले के मुखिया कलेक्टर महोदय से इस राज्य मार्ग में मरम्मत करवाने की मांग किए हैं।