नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने सोमवती अमावस्या के दिन मां बमलेश्वरी की पूजा अर्चना


सक्ती – सक्ती विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने आज पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमावती अमावस्या को डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि का मांगा आशीर्वाद डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा पुरुषोत्तम मास के महीने में हर व्यक्ति को भगवान के पूजा अर्चना में लगे रहना चाहिए क्योंकि यह 3 वर्ष में एक बार आता है और पुरुषोत्तम मास की बड़ी महिमा है पुरुषोत्तम मास में मां भवानी भगवान विष्णु का दर्शन पूजा अर्चना कर असहाय लोगों को दान करना चाहिए क्योंकि दरिद्र नारायण में ही नारायण बसते हैं पुरुषोत्तम मास में किए गए दान से दीर्घकाल तक अनंत धन संपदा वैभव बनी रहती है और घर में सुख शांति समृद्धि आती है मां बमलेश्वरी के पूजा अर्चना में डॉक्टर चरण दास के साथ डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल पूर्व विधायक विपिन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।




