सक्ती
ग्राम पंचायत टेमर में पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने किया पानी की स्थाई व्यवस्था

सक्ती- ग्राम पंचायत टेमर में पानी की गंभीर समस्या को देखते हुऐ वार्ड क्रमांक 20 वार्ड 11एवं 12 वार्ड 04 वार्ड 15 एवं 16 में 15 वे वित्त योजना अंतर्गत पंप एवं सिंटेक्स लगाकर आम जन मानस को थोड़ी राहत देने की कोशिस सरपंच ग्राम पंचायत टेमर चन्द्र कुमार सोनी के द्वारा की गयी जिसकी प्रशांसा ग्राम में की जा रही है सरपंच चन्द्र कुमार सोनी ने इस पुनीत कार्य को संचालित करने के लिए ग्राम के उप सरपंच योगिता घनश्याम पटेल, पंच कुलदीप पटेल, शेष नारायण पटेल, राजेन्द्र कुम्हार, राम कुमार देवागन, शिव नारायण पटेल, नित्युंज पटेल, योगेश जायसवाल, सुरुज बाई, मोहन साहू, जमुना टंकु पटेल, दुलेश्वर पटेल, तीज राम कुम्हार, हरीश पटेल एवं समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी जनहित के कार्य को प्राथमिकता से किया जायेगा।




