सक्ती

विधायक प्रतिनिधि नियुक्ति से शिक्षा क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा के लिए लोकेन्द्र कुमार कश्यप को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सक्ती- जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बालेश्वर साहू ने शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए लोकेन्द्र कुमार कश्यप को शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में विधायक कार्यालय से आधिकारिक पत्र जारी कर महाविद्यालय प्रशासन को सूचित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा निवासी लोकेन्द्र कुमार कश्यप विधायक की अनुपस्थिति में महाविद्यालय की समस्त बैठकों एवं प्रशासनिक कार्यों में विधायक का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस नियुक्ति के बाद महाविद्यालय से जुड़े विकास कार्यों, छात्र-छात्राओं की समस्याओं तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
क्षेत्र के लोगों ने विधायक के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। स्थानीय युवाओं और विद्यार्थियों में भी इस निर्णय को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अब महाविद्यालय की समस्याएं और विकास संबंधी मांगें तेजी से शासन-प्रशासन तक पहुंच सकेंगी।
विधायक बालेश्वर साहू द्वारा जारी इस नियुक्ति पत्र के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और समर्थकों ने इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए ऐतिहासिक पहल बताया है। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।