सक्ती

कोटपा एक्ट के तहत जिले में व्यापक रूप से जारी है कार्यवाही, 31 दुकानों का कटा चालान

कोटपा एक्ट के तहत जिले में व्यापक रूप से जारी है कार्यवाही, 31 दुकानों का कटा चालान kshititech
कोटपा एक्ट के तहत जिले में व्यापक रूप से जारी है कार्यवाही, 31 दुकानों का कटा चालान kshititech

सक्ती ‌। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छग व कलेक्टर जिला सक्ती के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सहायक संचालक औषधि के मार्गदर्शन में ‘‘सही दवा, शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ का आधार‘‘ थीम और नशा मुक्त अभियान अंतर्गत लोगों को तंबाखू पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से दिनांक 07.05.2026 को सक्ती जिले में दो अलग अलग टीमों के द्वारा कुल 31 दुकानों में कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 4600/- रूपये राशि का चालान काटा गया।
चालानी कार्यवाही के दौरान दुकानों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के रख-रखाव एवं धुम्रपान निषेध का बोर्ड प्रदर्शित करने एवं पान ठेलों के संचालकों को नाबालिकों को तंबाकू उत्पाद का विक्रय न करने हेतु सख्ती से निर्देशित किया गया।
चालानी कार्यवाही के संयुक्त टीम अडभार में खाद्य एवं औषधि विभाग से औषधि निरीक्षक दुर्गेश कैवर्त स्वास्थ्य विभाग से दंत चिकित्सक श्रीमति मधु राठौर व पुलिस विभाग से बहादुर चंद्र और डभरा टीम मे औषधि निरीक्षक श्रीमति प्रतिमा राजपूत और स्वास्थ्य, पुलिस विभाग के सदस्य शामिल रहे।