सक्ती
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से दिखेगा भारी बदलाव

पांच मंत्रों का सामूहिक पाठ होगा अनिवार्य
सक्ती – छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में आगामी 16 जून से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में दिनचर्या में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना सभा में पांच मंत्रों का सामूहिक पाठ अनिवार्य कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत सुबह की शुरुआत राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से होगी, जिसके बाद दीप वंदना, सरस्वती वंदना और गुरु मंत्र का उच्चारण कराया जाएगा।इसके साथ ही संकेत मिल रहे हैं कि विद्यालयी गतिविधियों में इन मंत्रों को अहम स्थान दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।


