Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

पूर्व विधायक रानी रत्नामाला देवी के साथ सक्ती – चंद्रपुर- जैजैपुर के सैकडो समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया

सक्ती ‌। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक 30 नबंबर को आयोजित की गई। भाजपा कार्यालय अखराभाटा में बैठक आहूत की गई थी जिसमें संगठन जिला प्रभारी गिरधर गुप्ता ,जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चन्द्रा की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई । बैठक उपरांत चंद्रपुर, जैजैपुर, सक्ती विधानसभा क्षेत्र के सैकडो लोगों ने भाजपा की रीति रिवाज से खुश होकर भाजपा ने प्रवेश किया । जिला अध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी ने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस विधायक रानी रत्नामाला देवी को पुष्पगुच्छ एवं पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया एवं उनके साथ आए हुए सैकड़ों महिला एवं पुरुषों कार्यकर्ता को भी पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में सम्मिलित किया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम पटेल ने 50 ग्रामीण कार्यकर्ता को भाजपा प्रवेश कराया पोरथा के नारायण राठौर,परसन राठौर ने भाजपा का दामन थामा एवं जैजैपुर क्षेत्र के 50 ग्रामीण कार्यकर्ता ने भाजपा का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वाले में पूर्व कांग्रेस विधायक रानी रत्नामाला, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य सम्मेदार उरांव,अमित निषाद, सावित्री सिदार, कलावंती मांझी,किरण बरेठ,दिलावर सिंह, युवराज केसरवानी, दुर्गेश चौहान, राज़ कुमार, प्रेमलाल, पप्पू चौहान कुरदा, पुष्पेंद्र केवट सक्ती, साधू राम साहू लिमतरा, प्रताप जायसवाल सेदरी, मनोज यादव नवापारा, श्रीमती प्रज्ञा सिंह कंचन पुरी, रविशंकर साहू लवसरा,गोलू जायसवाल सेदरी,सुनिल यादव हनुमंता, मनोज श्रीवास, साधू राम साहू लिमतरा सहित अनेकों महिलाएं पुरुष भाजपा में सम्मिलित हुए।